फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन मार्गों का 42 करोड़ से होगा चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण, 100 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिकारपुर क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़कों से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। जहांगीराबाद-शिकारपुर, सलेमपुर से आंचरु और सतपुरा से पुंडरी कला तक सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण होगा। इससे क्षेत्र के 100 से ज्यादा गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। यह 26 किलोमीटर लंबा मार्ग होगा और 42 करोड़ रुपये की लगात से कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खुर्जा की ओर से बदहाल हुए 10 किलोमीटर से अधिक वाले मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण चौड़ीकरण के लिए पिछले दिनाें प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। इसे शासन ने स्वीकार करते हुए इसके चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए करीब 16 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इसी तरह विभाग ने सलैमपुर से हुर्थला और मौरोनी से आंचरू तक आठ किलोमीटर से अधिक लंबे मार्ग का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।
इस पर अब शासन ने साढ़े 14 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करने की स्वीकृति दे दी है। इसी तरह गांव सतपुरा बाया पुंडरी कला तक जाने वाले 8 किलोमीटर लंबे मार्ग के सौंदर्यीकरण व चौड़ी के लिए 12.70 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। शासन ने इस पर भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन से तीनों मार्गों के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद इनका टेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही इन तीनों सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा। बताया कि यह तीनों मार्ग काफी प्रमुख हैं। इन पर 60 से अधिक गांव पड़ते हैं। जबकि रोजाना जिले के अन्य हिस्सों व बाहर से आने वाले लोग भी पर सफर करते हैं। जहांगीराबाद-शिकारपुर मार्ग को छोड़ कर दो अन्य मार्ग अभी तक सिंगल हैं।
अब इनका चौड़ीकरण होगा। इनका चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण होने के बाद तीन लाख से अधिक लोगों का सफर सुहाना होगा। वहीं, टेंडर लेने वाली फर्म की ओर से भी काम शुरू करने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। यह कार्य पूरा होने के बाद इन मार्गों में बने गड्ढे व रोजाना आने वाली कई तरह की परेशानियों से भी लोगों खासकर वाहन चालकों को राहत मिलेगी।


तहसील शिकारपुर क्षेत्र के इन तीन मार्गों के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए शासन स्तर से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासनादेश जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही इनका चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण शुरू हो जाएगा। - हेमंत सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग खुर्जा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें