फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जाएंगी तीन जनता बसें, 20 फीसदी कम होगा किराया

विज्ञापन
नगर के रोडवेज अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के तीन गांवों से अनूपशहर एवं खुर्जा होते हुए बुलंदशहर के लिए जनता सेवा बस का संचालन किया जाएगा। इसमें ग्रामीणों को अन्य रोडवेज बसों से 20 फीसदी कम किराया होने के साथ सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। बस सेवा शुरू करने के लिए अफसरों ने रूट निर्धारण करने की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में राजघाट, मलकपुर, कर्णवास से अनूपशहर होते हुए तीन जनता बसों का संचालन होगा। यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य मार्गों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने परिवहन सेवा को बेहतर बनाने के लिए एक माह पूर्व जनता सेवा शुरू की। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का शहर तक का सफर आसान हो सकेगा। इसके लिए एक माह पूर्व शासन ने गांव के नाम मांगे थे। बुलंदशहर डिपो के एआरएम ने कुछ गांवों के नाम मुख्यालय को भेजे। पहले चरण में तीन रूटों पर मुख्यालय ने सहमति दे दी है। इनमें एक बस राजघाट गांव से अनूपशहर होते हुए बुलंदशहर और फिर इसी रास्ते से राजघाट पहुंचेगी। दूसरी बस मलकपुर गांव से बुलंदशहर से खुर्जा फिर मलकपुर पहुंचेगी। तीसरी बस कर्णवास गांव से अनूपशहर, शिकारपुर होते हुए बुलंदशहर फिर इसी रास्ते से कर्णवास पहुंचेगी। जनता बस सेवा से सस्ती और समयबद्ध यात्रा से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।





बुलंदशहर डिपो की तीन बसों का राजघाट, मलकपुर एवं कर्णवास से ग्रामीण क्षेत्र होते हुए बुलंदशहर के लिए संचालन होगा। बसें दिनभर निर्धारित रूटों पर चलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में रात में ठहराव करेंगी और अन्य सामान्य बसों की तुलना में 20 फीसदी कम किराया होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निगम की बस सेवा का सीधा लाभ मिलेगा। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें