शिकारपुर। ब्लॉक क्षेत्र में 60 लाख की लागत से पांच आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन का निर्माण होगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण पर 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों में बरामदा, किचन, चहारदीवारी और शौचालय का निर्माण कराने के साथ ही पेयजल की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होने से किराए के भवन से मुक्ति मिलेगी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि ब्लॉक शिकारपुर में 242 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनसे अधिकतर प्राथमिक विद्यालय तो कुछ अपने भवनों में संचालित हैं। गांव खंडवाया, खेलिया कल्यानपुर, रिवाड़ा, शिकारपुर देहात उर्फ चीखल और आजमपुर दरियापुर में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण होगा। इनके निर्माण पर 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
एक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण पर 12 लाख रुपये खर्च होंगे। इन केंद्रों का उद्देश्य बच्चों में कुपोषण दूर करना, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और प्री-स्कूल शिक्षा देना है। इन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण जल्द पूरा करा लिया जाएगा।