फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ईरानी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
स्वाट ने ईरानी गैंग से बरामद किया सामान और असलहे। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। विभिन्न राज्यों और जनपदों में चोरी, लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले महाराष्ट्र निवासी ईरानी गैंग के तीन सदस्यों को स्वाट ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बीते दिनों स्याना कोतवाली क्षेत्र में सराफा कारोबारी की दुकान से चोरी किए गए गहने, नकदी व अवैध असलहा बरामद किया गया है। आरोपियों ने स्याना की घटना के बाद आगरा पहुंचकर एक लूट की घटना की थी। वहीं, अब पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि सूचना पर स्वाट टीम ने पुलिस चौकी सराय नहर पटरी के पास से ईरानी गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की शिनाख्त अख्तर सैयद निवासी देवरी पाडा, झण्डेवाला बाबा, मुम्ब्रा कोसा, जिला थाणे महाराष्ट्र,
फिरोज हुज्जत अली जाफरी निवासी अरष चाल देवरी पाड़ा जुबिली पार्क कोसा मुम्ब्रा जिला थाणे महाराष्ट्र और निसार बुन्दु शाह निवासी खाण्डा थाना नेरल जिला रायगढ़ महाराष्ट्र के रूप में हुई।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से सोने-चांदी के चोरी किए गए पैंडिल, टॉप्स, अंगूठी और छह हजार रुपये से अधिक की नकदी, तीन तमंचे, छह कारतूस, एक बाइक, तीन मोबाइल, भूटानी मुद्रा के चार नोट, दो पैन कार्ड, दो आधार कार्ड, दो वोटर आईडी बरामद हुआ है। एसपी सिटी ने बताया कि ईरानी गैंग के सदस्य महाराष्ट्र से ट्रेन में आते है। इस गिरोह को जिस जनपद में घटना को अंजाम देना होता है, उसके आस पास होटल में कमरा लेकर रुकते और वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे स्थान पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए निकल जाते। पुलिस पूछताछ में ईरानी गिरोह के बदमाशों ने कई घटनाओं का खुलासा किया है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें