फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दुकानदार का अपहरण करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
छतारी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी । संवाद
विज्ञापन
छतारी। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को दुकानदार का अपहरण करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दुकानदार को बरामद कर लिया गया है। हालांकि मौके से एक आरोपी भाग निकला। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ डिबाई शोभित कुमार ने बताया कि मंगलवार को छतारी कस्बा निवासी राजवीर ने थाने में तहरीर दी थी। बताया कि उसका बेटा मनोज पहासू रोड पर कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता है। सोमवार रात को उसकी दुकान पर पिंटू और उसके चार साथी सामान लेने आए थे। मनोज ने सामान के रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की।
पीड़ित मनोज ने सोमवार रात को थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। थाने से मनोज घर लौट रहा था कि आरोपियों ने उसको बीच रास्ते में पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद राजवीर ने रात एक बजे थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार रात को चेकिंग के दौरान आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान पिंटू व सुगड़पाल निवासी गांव टुंडाखेड़ा और प्रशांत निवासी गांव सरभन्ना के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई कार, एक तमंचा व एक चाकू बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें