फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदा की बंदगी में झुके हजारों सिर

Sat, 24 Jun 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
namaj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप, उमस और गर्मी की परवाह किए बगैर रोजेदारों ने माह-ए-रमजान के अंतिम जुमे (जुमा अलविदा) को खुदा की बंदगी में सिर झुकाया। रोजेदारों ने परवर दिगार से अमन-ओ-चैन और सबकी खुशहाली की दुआ की। मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज पढ़ने के लिए जगह तक नसीब नहीं हुई। ऐसे में रोजेदारों को सड़कों पर नमाज अदा करनी पड़ी।
विज्ञापन


माह-ए-रमाज में जुमा अलविदा का खास मुकाम है।शुक्रवार को रोजेदारों ने दिन निकलते ही अलविदा जुमा की तैयारी शुरू कर दी। समय से पहले गुस्ल (स्नान) कर रोजेदार मस्जिदों में पहुंच गए और कुरान-ए-पाक पढ़ा। शहर की जामा मस्जिद समेत जिले की तमाम मस्जिद समय से पहले खचाखच भर गईं।

काला आम स्थित मस्जिद, भूड़ चौराहा वाली मस्जिद, मऊखेड़ा वाली मस्जिद, चार यार वाली मस्जिद के साथ साथ ऊपरकोट, नजीमपुरा, कचहरी रोड स्थित मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज पढ़ी। साथ ही जहांगीराबाद, बुगरासी, सिकंदराबाद, खुर्जा, डिबाई, अनूपशहर, नरसेना, स्याना, औरंगाबाद, ककोड़, गुलावठी समेत अन्य स्थानों पर नमाज अदा की गई।
विज्ञापन


काला आम स्थित मस्जिद खचाखच भरने से रोजेदारों ने सड़क किनारे पंडाल लगाकर खुदा की बंदगी में सुर झुकाया। तमाम मस्जिदों में नमाज के बाद दुआ कराई गई। रोजेदारों ने अमन-चैन के साथ खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन


नमाज के बाद रोजेदारों ने हैसियत के हिसाब से मुफलिस और बेवा महिलाआें की आर्थिक मदद की। कई लोगों ने गरीबों को फल और सब्जियां भी खरीद कर दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें