जातिवाद के खात्मे और विकासवाद के बढ़ावे के लिए हजारों हाथ एक साथ उठे। जातिवाद के खात्मे के लिए आयोजित एकता सभा में हजारों लोग जुटे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलौत ने जातिवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
अनूपशहर के डीपीबीएस कॉलेज में मानव सभा द्वारा आयोजित जाति रहित एकता सम्मेलन में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलौत ने कहा कि जातिवादी राजनीति देश के लिए घातक है। डॉ. भीमराव अंबेडकर व महात्मा गांधी ने देश से जातिवाद को खत्म करने का प्रयास किया। डॉ. अंबेडकर तो वर्ण व्यवस्था को समाप्त करने के पक्षधर थे।
जातिवाद राजनीति के चलते देश का विकास पिछड़ा है। सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा उप्र व बिहार में जातिवादी व परिवादी राजनीति हावी है, जिससे इन प्रदेशों में विकास का काम पिछड़ा है। सभा में पूर्व विधायक नवल किशोर गर्ग, प्रशांत वशिष्ठ, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, मुंशीलाल गौतम, यश बहल, रविंद्र राजौरा, नेमपाल सिंह, नरोत्तमदास गोयल, सीपी सिंह, सौरभ रूपवास, विपुल वार्ष्णेय, सुनील निर्मल, अंकुर शर्मा, डॉ. मुकेश गुप्ता, राजेंद्र गौड़, राजबाला शर्मा आदि मौजूद रहे।