विधानसभा चुनाव-2017 में नेताजी का सियासी भविष्य युवा वोटर तय करेंगे। दरअसल जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में युवा वोटरों की संख्या 13.14 लाख है जो कि कुल मतदाताओं की संख्या 24.92 लाख का 52.72 फीसदी है।
18 से 19 आयु वर्ग के 41375 मतदाता मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। यह 41375 वोटर पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 6.85 लाख है। यह कुल मतदाता 24.92 लाख का 17.89 फीसदी है। 30-39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 5.86 लाख है।
30-39 आयु वर्ग के मतदाता 15.31 प्रतिशत हैं। अधेड़ और बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या युवाओं से कम है। 40-49 आयु वर्ग के वोटर 5.16 लाख, 50-59 आयु वर्ग के मतदाता 3.24 लाख, 60-69 आयु वर्ग के वोटर 1.97 लाख, 70 से 79 आयु वर्ग के मतदाता 97240 है।
अधेड़ और बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 47.28 फीसदी है। मतदाता सूची में 80 प्लस आयु वर्ग के बुजुर्ग वोटर्स की तादाद 42615 है।
आयु वर्ग मतदाता प्रतिशत
18-19 41375 01.08
20-29 685824 17.89
30-39 586888 15.31
कुल 1314087 52.72
जिले में युवा वोटर 50 फीसदी से अधिक हैं। आयेाग को वोटरों का रिकार्ड भेज दिया गया है।
- आंजनेय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी