फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समय के साथ-साथ सोच भी बदलें युवा’

Fri, 11 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कल्याण ‌स‌िंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान के  गवर्नर कल्याण सिंह ने कहा कि आज का युग आधुनिक तकनीक का है। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। समाज को दहेज के दानव से बचना  चाहिए।
विज्ञापन


आज के युवाओं को नशामुक्त, अपराध मुक्त,, मुकदमा मुक्त, गंदगीमुक्त और साक्षरतायुक्त समाज की स्थापना का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने  डिबाई तहसील के गांव बदरपुर में लोधी समाज उत्थान समिति के तत्वाधान में हुए दसवें सामूहिक विवाह समारोह में 62 जोड़ों को सुखी जीवन का आशीर्वाद भी दिया।


उन्होंने ने कहा कि शिक्षित बनकर संगठित रहने से ही अधिकारों की प्राप्ति संभव है। नवयुवकों का समय के साथ अपनी सोच बदलनी  होगी। तभी उत्थान संभव है। उन्होंने समय के साथ राजनीति भी बदल रही है। युवाओं को इसके लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन


एटा सांसद राजबीर सिंह और उनके पुत्र संजू भैया, बुलंदशहर के सांसद डाक्टर भोला सिंह  ने भी जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह लोधी, मलखान सिंह लोधी आदि ने फूलमालाएं पहना कर बाबूजी कल्याण सिंह का स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भरतसिंह ने की। कार्यक्रम में सांसद भोला सिंह, पूर्व विधायक होशियार सिंह, जीवन सिंह लोधी, वीरपाल सिंह, चरन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें