फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं सुधरे हालात

Tue, 06 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विगत एक सप्ताह पूर्व हाईकोर्ट की फटकार पर प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में बेहतर व्यवस्था को लेकर सरकार के दावे धरातल पर उतरते प्रतीत नहीं होते। इसकी बानगी सोमवार को नगर स्थित दो प्राथमिक स्कूलों में देखने को मिली। सोमवार को उष्मापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चे गंदे फर्श पर बैठकर सब्जी-चावल खाते दिखाई दिए।

कई बच्चे नलों पर बर्तन मांजते नजर आए। स्कूल में हेडमास्टर गैरहाजिर मिले। पूछने पर सहायक अध्यापक हरेंद्र सिंह और आरती सिंह ने बताया कि हेडमास्टर ललिता शर्मा ट्रेनिंग के चलते अवकाश पर हैं। विद्यालय में 115 बच्चे मौजूद मिले। टैना गौसपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के मैदान पर बच्चे सीमेंट के ढेर पर खेलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की कक्षाएं खाली नजर आई। पूछने पर मौजूद सहायक अध्यापिका सारिका शर्मा ने बताया कि छुट्टी हो गई है, इसलिए बच्चे खेल रहे हैं।  वहीं निकट के उच्च प्राथमिक विद्यालय के हालात भी कुछ ऐसे ही दिखाई दिए। हेडमास्टर मंजू शर्मा अवकाश पर थीं। इस दौरान विद्यालय में 56 मेंसे 42 बच्चे मौजूद मिले। जिसको पढ़ाने की जिम्मेदारी एक मात्र अध्यापिका ज्योति शर्मा पर थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें