फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल खाने-पीने पर नहीं कटेगी जेब

Thu, 31 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रदेश के सभी अस्पतालों में सरकार विभिन्न दवाएं मुफ्त में दे रही हैं।
विज्ञापन
एक अप्रैल को टैक्स की नई दरें लागू हो जाएगी। जिससे आम आदमी की जेब पर भार पड़ेगा। फिलहाल खाने-पीने की वस्तुओं पर जेब नहीं कटेगी।  नए वित्त वर्ष में न सिर्फ छोटी बचत योजनाओं की जमा दरें घट गई हैं। इसके अलावा मोटर का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम और राजमार्गों के टोल टैक्स भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


सरकार ने डाकघर की बचत योजनाओं और पीपीएफ की जमा दरों में कटौती की है जो पहली अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगी। इसका प्रभाव आम आदमी पर पड़ेगा जोे छोटी बचत पर निर्भर हैं।  इसके अलावा शुक्रवार से टोल टैक्स भी बढ़ाया गया है।

एनएचएआई के अनुुसार दरों में न्यूनतम ढाई फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिससे सफर और महंगा हो जाएगा और आम आदमी की जेब ढीली हो जाएगी। वहीं, रेलवे ने अप्रैल से बच्चों के हाफ टिकट की व्यवस्था खत्म कर दी है।
विज्ञापन


इसके तहत पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे के स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों में 5 से 12 साल तक के बच्चों का रिजर्वेशन कराने पर उनके लिए फुल टिकट लेना होगा। अगर, उन्हें बर्थ नहीं मिलती है तो टिकट हाफ ही रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें