ज्वैलर्स ने निकाला मशाल जुलूस, प्रदर्शन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर चल रहे सर्राफा कारोबारियों ने चार अप्रैल को बाजार बंद करने का एलान किया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक के बाद सर्राफा कारोबारियों ने यह निर्णय लिया है। 29 वें दिन भी सर्राफा बाजार पूरी तरह बंद रहा।
बृहस्पतिवार को सर्राफा कारोबारियों ने बाजार बंद कर विष्णु प्यारी धर्मशाला में बैठक की। निर्णय लिया कि चार अप्रैल को बाजार बंद किया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश, जिला और नगर के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अजय गौड़ ने कहा कि जिस प्रकार हमने आज तक व्यापार बंद रखा है, उसी तरह आगे भी करते रहेंगे।
आंदोलन अनिश्चितकालीन है। हम हर हाल में केंद्र सरकार से मांगें मनवाकर रहेंगे। बैठक में प्रताप सिंह वर्मा, त्रिलोक चंद घंसल, अनिल वर्मा, सुनील वर्मा, बाल स्वरूप वर्मा, राजकुमार वर्मा, रमेश चंद, रामकुमार, निक्कू वर्मा, सतीश चंद आदि व्यापारी शामिल रहे।