फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों की रहेगी नो एंट्री : ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए पालिका के ईओ ने व्यापारियों की बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने साफ कहा कि सोमवार से महादेव चौराहे व पैंठ चौराहे से बाजार में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। वहीं, दूसरी ओर व्यापारियों ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने मंगल बाजार बंद करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

नगर में हाईवे पर अतिक्रमण व अव्यवस्था से लगा जाम का समाचार बुधवार व शनिवार को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ईओ ने व्यापारियों संग शनिवार को बैठक की। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ सुबोध कुमार, व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष सनी सिंघल, पदाधिकारी रचित वार्ष्णेय, जितिन साहनी, राकेश अग्रवाल, गोपाल वार्ष्णेय, पंकज कुमार व अतुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण के नाम पर नाजायज चालान उत्पीड़न का व्यापारी विरोध कर रहे हैं तथा भविष्य में आगे भी करेंगे।
उन्होंने जाम का कारण मंगल बाजार बताया, जिसे बंद कराने की मांग की। ईओ अरविंद मिश्रा ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। उन्होंने व्यापारियों से अतिक्रमण स्वयं हटाने की अपील की। साथ ही कहा कि सोमवार से महादेव चौराहे व पैंठ चौराहे से बाजार में दोपहर 12 बजे से छह बजे तक नो एंट्री के चलते ई-रिक्शा, भारी वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

बताया कि चार दिन में 26 अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों से 18 हजार जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण अभियान जारी रहेगा। वीडियो ग्राफी कर सामान जब्त किया जाएगा। दूसरी ओर उधर, भाजपा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, कमल वर्मा तथा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नमन राठी, भुवनेश अग्रवाल ने पुलिस-प्रशासन के अतिक्रमण अभियान चलाने की पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें