फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रभारी मंत्री के सामने सदर विधायक का अफसरशाही पर फूटा गुस्सा, गिनाईं लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना के दौरे के दौरान शुक्रवार को सदर विधायक प्रदीप चौधरी के तीखे तेवर देखने को मिले। जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक से पहले विधायक ने प्रभारी मंत्री से जिले में बेलगाम अफसरशाही और बदहाल व्यवस्था की शिकायत की। विधायक ने जल जीवन मिशन, गोशालाओं की दुर्गति और स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


विधायक ने मंत्री को बताया कि गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। करीब 90 प्रतिशत गांवों में सड़कों की स्थिति खराब है। उन्होंने विभागीय एक्सईएन विनय रावत पर वर्ष 2022 से लगातार गलत जानकारी देकर सरकार को गुमराह करने का आरोप लगाया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
गोशालाओं के औचक निरीक्षण का हवाला देते हुए विधायक ने बताया कि गांव असावर की गोशाला से 93 में से 16 गाय लापता मिलीं और एक मृत पाई गई। कुराला, खेतलपुर और शरीफपुर भैंसरोली समेत कई गोशालाओं में न हरा चारा है, न डॉक्टर ही। गायें कीचड़ में खड़ी रहती हैं। इसके अलावा विधायक ने स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति भी उजागर की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले 10 साल से बाबू बनारसी दास अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है, जिससे मरीजों को दिल्ली जाना पड़ता है। शहर में जाम, ई-रिक्शा के रूट निर्धारण में लापरवाही और काली नदी पर पुल निर्माण में देरी जैसे मुद्दों को उठाकर विधायक ने लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें