फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शहर में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर में शुक्रवार को कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। शहर व जिले के विभिन्न हिस्सों में सड़कों से लेकर गलियां तक जलभराव हो गया। राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। किसानाें के चेहरे खिल गए। मौसम वैज्ञानिक अभी कई दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में मानसून की बारिश जारी है। शुक्रवार बारिश होने से अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 88 फीसदी और हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि शुक्रवार को करीब 20 मिलीमीटर बारिश हुई। इस बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है। अभी भी बारिश होने की लगातार संभावना बन रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। दूसरी ओर शुक्रवार सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते शहर में चांदपुर रोड, कालाआम, अस्पताल रोड, अंसारी रोड, काली नदी रोड, मोतीबाग, टीचर काॅलोनी व सुंदरपुरी समेत कई स्थानों पर सड़कें व गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। इस बारिश ने पालिका की ओर से नालों व नालियों की सफाई के लिए किए गए दावों की भी पोल खोलकर रख दी। वहीं, बुगरासी के गांव किरयावली समेत अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, जहांगीराबाद, स्याना, औरंगाबाद, गुलावठी समेत अन्य स्थानों पर झमाझम बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। किसान रामवीर सिंह, चंद्रपाल, किशनवीर और महेंद्र सिंह ने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हुई। इसके साथ ही अब धान की रोपाई भी तेज हो गई है।

जलभराव व कीचड़ से होकर स्कूल जा रहे बच्चे
नरसेना। क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने बारिश के चलते जलभराव हो गया। छात्र-छात्राओं को कीचड़ और जलभराव से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। बताया गया कि बारिश के दिनों में विद्यालय के रास्ते पर जलभराव हो जाता है। इसकी वजह से बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। बच्चों में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। शिक्षकों ने बताया कि इस समस्या से कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराकर दूर कराने की मांग की गई, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें