फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: प्रधान पक्ष ने चार दिन में दूसरी बार अन्य बिरादरी की रोकी चढ़त, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

Fri, 21 Feb 2025 02:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

गुरुवार शाम गांव निवासी सुरेंद्र के बेटे अरूण की घुड़चढ़ी हो रही था। डीजे के साथ घुड़चढ़ी की जा रही थी। आरोप है कि तभी दूसरी बिरादरी के कुछ युवकों ने घुड़चढ़ी रुकवा दी। इसको लेकर विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
दो पक्षों में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धमरावाली में गुरुवार रात एससी वर्ग के एक युवक की चढ़त को रोक दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरी बिरादरी के प्रधान और उनके साथियों ने चढ़त रोक दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों ने लाठी डंडों से इनपर हमला कर दिया। जिसमें कई बराती घायल हो गए। इस दौरान चढ़त पर पथराव भी किया गया। 
विज्ञापन


गुरुवार शाम गांव निवासी सुरेंद्र के बेटे अरूण की घुड़चढ़ी हो रही था। डीजे के साथ घुड़चढ़ी की जा रही थी। आरोप है कि तभी दूसरी बिरादरी के कुछ युवकों ने घुड़चढ़ी रुकवा दी। इसको लेकर विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई। मारपीट से घुड़चढ़ी में अफरा तफरी मच गई। अनुसूचित जाति के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उल्टे उन्हीं को डाटा और लाठी फटकारी। उन्होंने बरात के जाने और लौट कर आने तक सुरक्षा की मांग की है। 

उधर, गांव में दूसरी बिरादरी के लोगों का कहना है कि डीजे बहुत तेज से बजाया जा रहा था। उसके कंपन्न से बीमार और बुजुर्ग लोगों को दिक्कत हो रही थी। उन्होंने आवाज धीमी करने के लिए कहा तो उल्टे उनके साथ अभद्रता की गई और मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने प्रधान समेत 29 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें