फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हर्ष फायरिंग करने का आरोपी बहनोई गिरफ्तार

विज्ञापन
ककोड़ गिरफ्तार हर्ष फायरिंग का आरोपी संवाद
विज्ञापन
ककोड़। हर्ष फायरिंग के दौरान साले के घायल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी गांव जीरकपुर थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ हाल न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल दो कारतूस 32 बोर बरामद किए गए हैं। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद विजय सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

यह था मामला

क्षेत्र के गांव जैतपुर में मंगलवार की रात में देवेंद्र की पुत्री पूनम की शादी का समारोह था। बरात के स्वागत के दौरान दुल्हन के फूफा विजय सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली पास में खड़े दुल्हन के चाचा गांव सिकंदरपुर खुर्जा निवासी कर्मवीर के पेट में लगने से वह घायल हो गए थे। जिनका खुर्जा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें