अनाज मंडी को ऑनलाइन करने के समारोह में फीता काटते डीएम और सांसद।
- फोटो : ब्यूरो
बुलंदशहर अनाज मंडी अब पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है। प्रधानमंत्री की पहल पर बुलंदशहर मंडी समिति को राष्ट्रीय कृषि बाजार से जोड़ दिया गया है। बुलंदशहर अनाज मंडी ऑनलाइन होने से किसानों और व्यापारियों को काफी सहूलियत होगी।
शनिवार को बुलंदशहर मंडी समिति को राष्ट्रीय कृषि बाजार से जोड़ने का शुभारंभ सांसद डॉ. भोला सिंह और जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500-1000 के नोटबंद करके कालेधन पर कड़ा प्रहार किया है।
जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना से किसानों और व्यापारियों को सहूलियत होगी। मंडी में आने वाले किसानों को अब व्यापारी ई-पेमेंट करेंगे। गल्ला मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुटलाल गुप्ता ने सांसद और डीएम का स्वागत किया। इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, चंद्रकांत सिंघल, जितेंद्र नारायण बंसल, रविशंकर, इरफान खान मौजूद रहे।