फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति पर कोहरे का ब्रेक

Sat, 10 Dec 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
बुलंदशहर में शनिवार को घने कोहरे में स्कूल जातीं छात्राएं।  - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
ठंड में बढ़ते कोहरे में बिजली आपूर्ति पर ब्रेक लगा दिया है। जिले की आधा दर्जन से अधिक लाइनें कोहरे के कारण इंसुलेटर फुंकने से ट्रिप कर गई। रातभर आपूर्ति ठप रही। सुबह इंसुलेटर बदलकर लाइनें सुचारु की गईं।
विज्ञापन


कोहरे का असर यातायात के साथ बिजली आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। कोहरे के कारण इंसुलेटर फुंकने से लाइनें ट्रिप कर रही हैं। शुक्रवार रात को हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर से निकल रही 33 केवीए लाइन, अनूपशहर देहात, जहांगीराबाद, चांदौक, मोहरसा, अहार, ऊंचागांव, शिकारपुर देहात की लाइनें इंसुलेटर फुंकने से ट्रिप कर गईं।

अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा का कहना है कि कोहरे में इंसुलेटर पंक्चर होने के कारण लाइनें ट्रिप कर जाती हैं। इसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही हैं। 
विज्ञापन


आज डीएम रोड बिजलीघर से पांच घंटे बंद रहेगी बिजली
नगर के डीएम रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रविवार को पांच घंटे तक बाधित रहेगी। एक्सईएन डीसी शर्मा ने बताया कि डीएम रोड बिजलीघर की ओसीबी रविवार को बदली जाएगी। इस कारण सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजलीघर से निकल रहे नुमाइश फीडर, डीएम रोड फीडर, आवास विकास फीडर, दिल्ली रोड फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी।

दोपहर बाद हुए सूर्यदेव के दर्शन, बढ़ी ठंड
रोज की तरह शनिवार सुबह की शुरूआत भी कोहरे के साथ हुई। शनिवार को दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। कई दिनों से सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है। शनिवार को कोहरे के साथ शीतलहर ने सर्दी और बढ़ा दी।

दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन शीतलहर के प्रकोप को कम नहीं कर पाए। शीतलहर के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। मौसम का असर मजदूरों पर भी पड़ रहा है। कोहरे के चलते दोपहर तक सड़कों पर वाहन भी रेंगते दिखाई दिए।

लिच्छवी समेत दो ट्रेनें रद्द, कई लेट
कोहरे ने ट्रेन का सफर काफी मुश्किल कर दिया। लेट होने से आंनदविहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी और अलीगढ़-पलवल पैसेंजर रद्द रही। वहीं कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

शनिवार को आनंदविहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी को रेलवे ने रद्द कर दिया। वहीं ट्रैक पर काम होने के कारण शनिवार और रविवार को अलीगढ़-पलवल पैसेंजर भी रद्द रही। इसके अलावा सीतामढ़ी से आनंदविहार जाने वाली लिच्छवी 22 घंटे, कालका और डिब्रूगढ़ 16 घंटे, ऊंचाहार 18 घंटे, फरक्का 17 घंटे, संगम 11 घंटे, गोमती और मुरी 7 घंटे, महानंदा आठ घंटे अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची।

ट्रेनों के रद्द होने और लेट लतीफी के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्टेशनों पर भी ट्रेनों के इंतजार में लोगों को घंटे खड़े रहना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि कोहरे के चलते समस्या आ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें