फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चला अभियान हटा अतिक्रमण

Thu, 10 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका ने एक बार फिर बुधवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान पालिका कर्मियों और व्यापारियों के बीच जमकर नोंकझोंक भी हुई।
बुधवार को नगर पालिका अफसरों ने जिलाधिकारी के निर्देश पर काली नदी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया।

पालिका अफसरों के अतिक्रमण हटाने के साथ ही व्यापारियों का विरोध शुरू हो गया। विरोध के बीच भी पालिका का बुलडोजर नहीं थमा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में करीब ढाई घंटे तक काली नदी रोड पर अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार को काली नदी से स्याना अड्डे चौराहे तक अभियान चलाया जाएगा।

प्रभारी ईओ राजकुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अभियान चलाया गया। स्यायी और अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। बृहस्पतिवार को भी अभियान जारी रहेगा।

खुले नाले पर लोगों ने खुद डलवाए स्लेप
ऊँचागांव । अमरगड में आबादी क्षेत्र में नाले पर ग्राम पंचायत द्वारा स्लेप न डालने से लोगों ने चंदा कर स्वयं लगभग दस हजार रुपये की लागत से नाला व दो नालियों पर स्लेप डलवाई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ब्लाक पर भी शिकायत की है ग्रामीण राजवीर सिंह,गंगा सरन सिंह,नन्द किशोर, विरेन्द्र सिंह ने बताया की पानी की टंकी पर जाने वाले आबादी मार्ग पर बने नाला खुला हुआ था। जिससे इस मार्ग पर बसे किसानों व ग्रामीणों को काफी परेशानी थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से अनेकों वार स्लेप डलवाने की माग की थी,  किंतु ग्राम प्रधान ने बजट ना होने का हवाला देकर स्लेप डलवाने को मनाकर दिया। जिससे ग्रामीणों में रोष पनप गया। लोगों ने स्वयं चंदा कर नाले व दो नालियों पर लगभग दस हजार रुपये की लागत से स्वयं स्लेप डलवाई।  ग्रामीणों ने खर्च किये गये रकम कि ब्लॉक पर भी जानकारी दी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें