फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकले जुलूस तो शहर हुआ जाम

Thu, 09 Feb 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
कालाआम चौराहे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को शहर में प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस निकाले। इस दौरान शहर में दिन भर जाम लगा रहा। इससेलोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस पूरे दिन जाम खुलवाने में जुटी रही, फिर भी राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


बता दें कि विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों का बृहस्पतिवार को प्रचार का आखिरी दिन था। इसके चलते लगभग सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए शहर में जुलूस निकाले। प्रत्याशियों के समर्थक खासकर एक पार्टी के समर्थकों की संख्या बहुत अधिक थी और वह हाथों में पार्टी के बैनर लेकर शहर में जुलूस में शामिल हुए।

जुलूस जिधर से भी गुजरा वहां से गुजर रहे वाहनों के ब्रेक लग गए। देखते ही देखते वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग जाती और जाम लगने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में जाम की स्थिति बनी रही।  
विज्ञापन


सबसे अधिक कालाआम, काली नदी रोड, बूरा बाजार, चौक बाजार, अंसारी रोड और सांठा में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि एक जगह जाम खुलवाने के बाद पुलिस दूसरी जगह जाम खुलाने में जुटी रही।

बावजूद इसके जाम से पूरा दिन राहत नहीं मिल पाई। इससे जहां वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई, वहीं दुकानदारों को भी जाम के चलते समस्या का सामना करना पड़ा। पुलिस का कहना था कि यदि सजगता नहीं बरती जाती तो शहर में जगह-जगह लगा जाम परेशानी खड़ी कर देता। गनीमत यह रही कि पुलिस की सजगता से लोगों को ज्यादा देर जाम से नहीं जूझना पड़ा। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें