फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मंदिर समेत चार स्थानों पर चोरी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ओलिना में चोरी के बाद में घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव ओलिना में रविवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर समेत चार घरों का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, थाना पुलिस ने सिर्फ एक ही वारदात स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की इतिश्री कर ली। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ओलिना निवासी गुलवीर सिंह के घर का ताला तोड़कर चोर इंवर्टर, बैटरी, चार बंडल कॉपर का तार चोरी कर ले गए। जबकि, एसी और एलईडी को उखाड़कर घर के बाहर छोड़ गए। दूसरी घटना सुनील के घर पर हुई। चोर यहां भी ताला तोड़कर गेंदाला ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास हनुमान मंदिर में चोरी की। मंदिर के महंत राजकुमार ने बताया कि चोर दानपात्र से पचास हजार की नकदी, इंवर्टर, बैटरी, माइक समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।
सोमवार सुबह सूचना पर श्रद्धालुओं में रोष फैल गया और उन्होंने थाना पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। चौथी वारदात गांव निवासी अजय के घर हुई। चोरों ने यहां से पांच कमरों का ताला तोड़कर, ट्रैक्टर और कार की बैटरी, इंवर्टर, बैटरी चोरी कर लिए। पीड़ितों को सुबह घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर में पहुंचकर जानकारी की और वापस लौट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। लेकिन, पुलिस ने किसी भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ग्रामीणों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन



गेहूं चोरी करते पकड़ा
नवीन अनाज मंडी में गेहूं की बोरी चोरी करते हुए चोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले का दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।




तहरीर के आधार पर घटनाओं की जांच की जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। चोरों की तलाश के लिए टीमों को लगाया है। - विकास प्रताप चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें