फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कण-कण से आई जय श्रीराम की आवाज

विज्ञापन
नगर के छासियावाड़ा में प्राचीन ​शिव मंदिर में स्थापित किया गया ​शिव परिवार। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद/ककोड़/चोला। अयोध्या में भगवान श्रीराम के दिव्य एवं भव्य मंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर क्षेत्र में पूरा माहौल राममय हो गया। मंदिरों को मनमोहक ढंग से सजाया गया। सुबह से मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। प्राण प्रतिष्ठा के संपन्न होने तक मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया। नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई। कई स्थानों पर लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लाइव देखा। मंदिरों, घरों और गलियों में बज रही राम धुन से माहौल राममय हो गया।
विज्ञापन


नगर के बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ कर भंडारा लगाया। पत्थरवाड़ा स्थित कालिया मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को विधायक लक्ष्मीराज सिंह के साथ श्रद्धालुओं ने लाइव देखा। श्रीराम सेवा समिति द्वारा भजनलाल मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान चौक पर भी भंडारा लगाकर प्रसाद बांटा गया। ट्रांसजेंडर रानी के नेतृत्व में ट्रांसजेंडरों ने नगर हाईवे स्थित बलदेवजी महाराज मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। नगर के दनकौर तिराहे पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा नगर, ग्रामीण क्षेत्रों में जगह भंडारे का आयोजन किया गया। नगर के बाजारों, मंदिरों को भगवा रंगे गुब्बारों, झंडों, फूलों से सजाया गया था। वहीं, चोला और ककोड़ क्षेत्र के मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई और जगह-जगह भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें