बीबीनगर। शादी का झांसा देकर शरीरिक शोषण करने की पीड़िता की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। मृतका का बिसरा पिजर्व किया गया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
पीड़िता ने मौत से चार दिन पूर्व गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने उसकी अश्लील वीडियो बनाने और फोटो खीचने का भी आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था।
रिपोर्ट दर्ज कराने के चार दिन बाद पीड़िता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गांव में बदनामी से मानसिक तनाव से मौत होने की चर्चा शुरू हो गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती की हार्ट अटैक से मौत हुई है। मृतका बिसरा पिजर्व किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।