बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र के पंड्रावल गांव स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखने की सूचना पर बुधवार को वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा और इसके बाद नरौरा स्थित संरक्षित गंग नहर में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
वन विभाग के वन डिप्टी रेंजर पवन लोधी ने बताया कि सूचना मिली थी पंड्रावल गांव के तालाब में मगरमच्छ देखा गया है। सूचना मिलते ही वह अपनी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया।
रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से नरौरा स्थित निचली गंगा नहर में छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि तालाबों और नहरों के किनारे न जाएं और वन्यजीव दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।