फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, टूटा पांच साल का रिकॉर्ड

Sun, 17 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
गर्मी से बचने के‌ ‌‌‌लिए चेहरा ढंक कर ‌निकल रहीं लड़‌‌कियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बैचेन कर दिया है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए। मौसम के लगातार चढ़ते पारे से लोगों का बुरा हाल है। लोग घर से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। वहीं, रविवार को गर्मी ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी को देखते हुए लोग जरूरी काम के लिए ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर चली तेज गर्म हवा से लोगों का हाल बेहाल रहा। गर्मी ने पशु और पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डा. विवेक राज ने बताया कि रविवार को तपिश ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम में गर्मी के अभी और बढ़ने की उम्मीद है। आगामी दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। जबकि 28 अप्रैल का दिन सबसे अधिक गर्म रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


वहीं, सिकंदराबाद में भीषण गर्मी और तेज गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। लोगों के घरों से न निकलने के कारण बाजारों में आम दिनों की तरह चहल पहल नहीं है। बाजार सूने पड़े रहे और दुकानदार खाली बैठे रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें