फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति निकाली शोभायात्रा

Sat, 16 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
महाकाली शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन के मंजूरी से इनकार के बाद भी नगर में राम नवमी पर देर शाम महाकाली शोभायात्रा निकाली गई। उद्घाटन संजीव तेवतिया ने किया। शोभायात्रा बाईजी चौक से आरंभ होकर प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन


5 घंटे चली शोभायात्रा में गौ रक्षा प्रमुख हेमंत सिंह, बजरंग दल अध्यक्ष प्रशान्त तोमर, भाजपा नेता रमेशचंद जैन, अनिल सिंहल, कुलदीप सिंह, राजेश अग्रवाल शामिल रहे। बता दें कि महाकाली शोभायात्रा के लिए एसडीएम तथा सीओ ने आयोजको को अनुमति देने से इनकार कर दिया था। तब भाजपा नेताओं ने एलान किया था कि शोभायात्रा अवश्य निकाली जाएगी।

श्रद्धालुओं ने निकाला मां काली का  डोला
नगर में श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को धूमधाम के साथ मां काली का डोला निकाला। बता दें कि नवमी पर मां काली का डोला निकालने की वर्षों पुरानी परंपरा है। डोले में कस्बे सहित आस-पास के गांव के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


नगर के गोकुल मंदिर से शाम 6 बजे माता के डोले को विपन रस्तौगी, सुभाष सिंघल ने रवाना किया। डोला कस्बे के मुख्य बाजार, सहित विभिन्न मार्गों से होता हुआ रात्रि 11.30 बजे शिवाला मंदिर पहुंचा। इस मौके पर शुभल प्रताप, गौरी शंकर, रामबाबू सिंघल, नरेंद्र सिंह, विजय सिंह, संदीप वर्मा, बबलू, मोहित सिंघल आदि मौजूद रहे।

उधर, शिकारपुर में शुक्रवार को मां काली की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय ने मां काली की आरती करकर किया। शोभायात्रा मोहल्ला चौक, चैनपुरा, बड़ा बाजार, छोटा बाजार, मोती चौक, सर्राफा बाजार, इमली बाजार, पैंठ चौराहा से होते हुए वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें