फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पहले दिन रैनेसा, संतोष और जेपी की टीम ने जीते मैच

विज्ञापन
रैनेसा स्कूल में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेती टीम। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। रैनेसा स्कूल में बुधवार को दो दिवसीय अंतरविद्यालय वॉलीबाल टूर्नामेंट शुरू हुआ। पहले दिन मैचों में रैनेसा स्कूल, संतोष इंटरनेशनल स्कूल और जेपी विद्या मंदिर स्कूल की टीम का दबदबा रहा। टूर्नामेंट के शुभारंभ पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि स्कूल की चेयरपर्सन इंदिरा शर्मा ने फीता काट कर किया। सबसे पहले मैदान में रैनेसा स्कूल और सेंट गिरि स्कूल की टीम उतरी और इसमें 2-0 से रैनेसा की टीम ने जीत दर्ज कराई। इसके बाद आरएस मेमोरियल ओलंपियन स्कूल और डिवाइन एजुकेशनल स्कूल के बीच हुए मुकाबले में आर एसएम ओलंपियन स्कूल की टीम ने 2-1 अंक से जीत दर्ज कराई। इसके बाद जेपी विद्या मंदिर की टीम ने लॉरेंस एकेडमी की टीम को 2-0 अंकों से पराजित किया।
आजाद पब्लिक स्कूल की टीम के न आने के लीलावती कॉन्वेंट की टीम को वॉक ओवर मिला। संतोष इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने मॉडर्न पब्लिक स्कूल की टीम को 2-0 अंकों से मात दी। विद्याज्ञान स्कूल की टीम ने एसकेडी स्कूल सिकंदराबाद 2-0 अंकों से और जीएसएस पब्लिक स्कूल की टीम ने निर्मला कॉन्वेंट स्कूल की टीम को 2-0 से हराया। यह सभी मुकाबले पहले राउंड में हुए। जबकि प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में बाबू बोधराज स्कूल की टीम को हराकर आरएसएम ओलंपियन स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सनराइज ग्लोबल स्कूल ने जेपी विद्या मंदिर तोमरी को 2-0 अंकों से हराया। आजाद पब्लिक स्कूल एनसीआर ने बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 2-0 अंकों से हराया। संतोष इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने बोधराज स्कूल की टीम को 2-0 अंकों से, सनराइज स्कूल ने जीएसएस पब्लिक स्कूल की टीम को 2-0 अंकों से और रैनेसा स्कूल की टीम ने लीलावती कॉन्वेंट स्कूल की टीम को 2-0 अंकों से हराया। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ प्रशासक अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा और शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक और प्रधानाचार्य अशोक माथुर समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें