बीबीनगर क्षेत्र में हुई बारिश के दौरान सुनी पड़ी गली। संवाद
बुलंदशहर। मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट जारी है। बुधवार को भी धूप-छांव के बीच बारिश की फुहारों से मौसम खुशनुमा रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम हो गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर टिका रहा। मौसम वैज्ञानिक इधर कुछ दिन लगातार बारिश की संभावना जता रहे हैं।
बुधवार को सुबह से कभी धूप निकली तो कभी बादल छाते रहे। दोपहर बाद मौसम ने करवट ने बदली और बारिश शुरू हो गई। इससे उमस से राहत मिली। बारिश होने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर टिका रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 25 डिग्री पर पहुंच गया। आर्द्रता 73 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि लगातार बदल रहे मौसम के बीच बारिश की संभावना बरकरार बन रही है। तेज हवा न चली तो इस तरह की बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। ऐसे मौसम के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।