फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पाइप लाइन के लिए खोद दी सड़क, फिर भी घरों तक पानी पहुंचा नहीं

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र की कॉलोनी में बिछाई गई पाइपलाइन के कारण जर्जर पड़ी सड़क । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र की चार कॉलोनियों में करीब डेढ़ साल पहले जल निगम की ओर से पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई, जो अभी तक क्षतिग्रस्त पड़ी है। वहीं लोगों को पेयजल की सुविधा तक नहीं मिली। इस संबंध में लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की, मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन क्षेत्र की प्रसादी नगर कॉलोनी, विमला नगर कॉलोनी, महादेव कॉलोनी और कृष्णा नगर कॉलोनी में डेढ़ साल पहले जल निगम बुलंदशहर की ओर से अमृत योजना के तहत ढाई करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया था। करीब तीन माह में सभी जगह पाइपलाइन बिछा दी गई।
इसमें लोगों को जनवरी 2024 तक पेयजल की सुविधा मिलने का आश्वासन दिया गया। मगर अभी तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी है। स्थानीय निवासी योगेश चौधरी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले कार्य किया गया था, जो अनावश्यक प्रतीत हो रहा है। पाइप लाइन बिछाने के चलते सड़क भी बीच में से खोद कर डाल दी, जो अभी तक ठीक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सड़क टूटी होने के कारण वाहनों के आवागमन बाधित होता है। कई बार वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। वहीं गंदगी व जलभराव की समस्या बनी रहती है। ऐसे में पूरी सड़क धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो रही है। सचिन ने बताया कि सड़क ठीक कराने के लिए ग्राम प्रधान से कहा तो उन्होंने जल निगम पर बात टाल दी। जल निगम के अधिकारी ने भी कोई सुनवाई नहीं की।
Iसड़क की मरम्मत का कार्य जल निगम की ओर से नहीं किया जाता है। पानी की सप्लाई जल्द चालू की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारी से वार्ता की जाएगी। - अनिल कुमार, एक्सईएन, जल निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें