फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नाले की पुलिया नहीं बनने से रास्ता हुआ बंद, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खुर्जा के ख्वेशज्ञान मोहल्ले में नाले की पुलिया नहीं बनने पर प्रदर्शन करते लोग । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। ख्वेशज्ञान मोहल्ला में टूटी पुलिया के विरोध में शुक्रवार सुबह लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि 15 दिनों से मोहल्ला के लोगों को आवागमन बंद पड़ा है। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


ख्वेशज्ञान मोहल्ला निवासी वसीम ने बताया कि करीब 15 दिन पहले नगर पालिका के कर्मचारी नाली की सफाई करने आए थे। इसी दौरान गली में जाने वाले रास्ते की पुलिया टूट गई थी। तब से पुलिया टूटी पड़ी है। कर्मचारियों ने जल्द ही नई पुलिया बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक निर्माण नहीं हो सका।
ऐसे में लोगों का आना जाना बंद है। वाहन से आने वाले लोगों को करीब 500 मीटर दूर घूमकर मोहल्ले में आना पड़ता है। नगर पालिका के अधिकारियों की तानाशाही और कर्मचारी की लापरवाही के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शमीम, जिशान, इकराम, शाहरुख, रहीस, नसीम, सूफीयान, साजिद, फारुख आदि मौजूद रहे। ईओ नगर पालिका मोहम्मद अनवर हुसैन का कहना है कि मामले में संबंधित जेई से जानकारी ली जाएगी। जल्द पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें