फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच महीने में ही गायब हो गए खंभों पर लगवाए गए गमले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से पांच माह पहले 40 हजार रुपये की लागत से मंदिर रोड स्थित बिजली के खंभों पर गमले लगवाए गए थे। देखरेख के अभाव के कारण गमले में लगे कुछ पौधे सूख गए तो कुछ गमले टूट गए। अधिकांश गमले गायब हो गए।

खुर्जा क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव के बाद पालिका अध्यक्ष की ओर से क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न जगह कार्य कराया गया था। इसमें मंदिर रोड पर विशेष रूप से डिवाइडर की रंगाई-पुताई का कार्य कराया गया था। बिजली के खंभों पर लाइट की मरम्मत और पेंट कराया गया था। प्रत्येक खंभे पर दो-दो पौधे युक्त गमले लगवाए गए थे। शुरूआत में इन गमलों की देखरेख भी की गई और पौधों में पानी भी दिया गया। कुछ दिनों पर इसको लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। गमले टूट गए तो कुछ पौधे सूखकर गिर गए। आलम यह है कि बीते पांच माह में सभी खंभों से गमले गायब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल ने बताया कि खंभों पर गमले नगर पालिका फंड से नहीं लगाए गए थे। यह निजी फंड से लगाए गए थे। कुछ लोग चोरी करके ले गए हैं। कोई शिकायत नहीं दी गई है। अब डिवाइडर पर ही स्थाई गमले बनवाए जाएंगे, जिसमें पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें