फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बहनों की राखी पहुंचाने को डाक विभाग देगा विशेष लिफाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें डाक से राखियां भेजने लगी हैं। बारिश के मौसम में भाइयों तक राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने प्लास्टिक लेमिनेटेड स्पेशल लिफाफा जारी किया है। इसकी कीमत 10 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


डाक अधीक्षक जवाहर लाल शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष डाक से काफी संख्या में बहनें भाइयों को राखी भेजती हैं। बाजार में मिलने वाले लिफाफे हल्के और कागज के होते हैं। जो नियत स्थान पर पहुंचने से पूर्व फट जाते हैं।
डाक विभाग की ओर से सुरक्षित राखी पहुंचाने के लिए प्लास्टिक लेमिनेटेड 10 रुपये का स्पेशल लिफाफा उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया कि यदि बुकिंग अधिक होती है तो स्पेशल बैग बनाकर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। राखी वाले जितने भी लिफाफे जिले में आएंगे उन सभी को समय से वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें