फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मछलियों को बचाने के लिए बदला जाएगा तालाब का पानी

विज्ञापन
सिकंदराबाद मृत मछलियों को दबवाती ग्राम प्रधान। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र के गांव राजारामपुर में तालाब में मछलियों के मरने के बाद अब ग्राम प्रधान मुस्कान और ग्रामीण तालाब के पानी को बदलने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने फैक्टरी के केमिकलयुक्त पानी से गांव के शिव मंदिर के पास स्थित तालाब में मछलियों के मरने का आरोप लगाया था। जांच के लिए पहुंची प्रदूषण विभाग की टीम ने अनियमितता मिलने पर फैक्टरी को सील कर दिया था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मुस्कान ने बताया कि तालाब की मछलियों को बचाने के लिए तालाब का पानी बदला जाएगा। वहीं, तालाब में फैक्टरी के पानी व गांव के गंदे पानी को रोकने की भी व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के पुजारी बाबा चमन, ग्रामीण कुलदीप, सौरव आदि ने बताया कि गांव के लोगों ने तालाब में करीब पांच हजार मछलियां लाकर छोड़ी थी। मंदिर में आने वाले, श्रद्धालु, ग्रामीण मछलियों को खाना खिलाते थे। मछलियों के मरने से उनकी आस्था को ठेस पहुंची है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृत मछलियों को दफना दिया गया है। जिला प्रदूषण अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि तालाब से लिए पानी के नमूनों को प्रदूषण विभाग की लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें