फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छीना आजम का पुतला, दूसरी जगह फूंका

Thu, 08 Sep 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
भाजपाइयों से आजम खां का पुतला छीनकर ले जाता पुलिसकर्मी। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जेवर अड्डे पर केबिनेट मंत्री आजम खान का पुतला फूंकने आए युवा जाटव जागृति एकता समिति के कार्यकर्ताओं से पुलिस ने पुतला छीन लिया। बाद में संगठन के कार्यकर्ताओं ने नेहरूपुर चुंगी पर जाकर आजम का पुतला फूंका।
विज्ञापन


उन्होंने आजम खां मुर्दाबाद के नारे लगाए और राज्यपाल से आजम खां को मंत्री पद से बर्खास्तगी की मांग की। बृहस्पतिवार दोपहर युवा जागृति एकता समिति के कार्यकर्ता जेवर अड्डे चौराहे पर एकत्रित हुए।

इस दौरान उन्होंने आजम खां मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कबीना मंत्री आजम खां का पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने सख्ती करते हुए कार्यकर्ताओं के हाथ से पुतला छीन लिया। इसके बाद कार्यकर्ता नेहरूपुर चुंगी पहुंचे और आजम खां का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष वरूण कुमार ने कहा कि बाबा साहेब पर अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आजम खां को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की। संस्थापक हरिओम जाटव, केशर चंद्र, पारस, राजेश जाटव, परविंद्र, लखपत आदि काफी संख्या में लोग रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें