फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पेट दर्द के मरीज को अल्ट्रासाउंड के लिए मिली आठ दिसंबर की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में पेट दर्द के मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए तीन माह बाद की तारीख दी जा रही है। बृहस्पतिवार को पेट दर्द की समस्या लेकर आई खुर्जा निवासी महिला को चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी और पर्चे पर अर्जेंट लिखकर भेजा। इसके बाद भी स्टाफ ने आठ दिसंबर की तारीख दे दी। इसके बाद महिला के पति ने चिकित्सालय प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

खुर्जा निवासी 45 वर्षीय महिला सुशीला बृहस्पतिवार को अपने पति संग पेट दर्द की समस्या होने पर जिला चिकित्सालय की ओपीडी पहुंचीं। चिकित्सालय की ओपीडी में चिकित्सक को समस्या बताई तो अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। महिला अल्ट्रासाउंड कक्ष पहुंची तो उसे आठ दिसंबर को आने के लिए कह पर्चे पर तारीख लिख दी। महिला दोबारा चिकित्सक के पास पहुंची तो पर्चे पर अर्जेंट लिखकर दोबारा भेज दिया। लेकिन अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहले से तारीख ले चुके मरीजों की समस्या बता आठ दिसंबर को आने की सलाह दी।
इसके बाद महिला के पति ने चिकित्सालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि पत्नी के पेट दर्द की समस्या आज बनी है और उसकी जांच तीन माह बाद होगी। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। जब तक जांच नहीं होगी पत्नी की पीड़ा बढ़ती रहेगी।
विज्ञापन



इमरजेंसी में अल्ट्रासाउंड की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। न ही कोई मशीन एवं विशेषज्ञ तैनात हैं। 20 नंबर कक्ष में केवल ओपीडी में आने वाले एवं लेबर और वार्ड में भर्ती मरीजों के अल्ट्रासाउंड नियमानुसार किए जा रहे हैं। - डॉ. अशोक, रेडियोलॉजिस्ट
मरीज मेरे पास नहीं आया। न ही कोई शिकायत की है। मरीज आता तो उसकी बीमारी के अनुसार जल्द अल्ट्रासाउंड करवाने की व्यवस्था की जाती। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें