फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश के बाद बढ़े कान में फंगल इंफेक्शन के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश के बाद मौसम में हुए बदलाव से कान में फंगल इंफेक्शन के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 70 से 80 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ईएनटी विशेषज्ञ का कहना है कि बारिश के दिनों में सावधानी न बरतने से कान में बारिश का पानी जाने से पर्दा खराब होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

बारिश में कान में पानी जाने से संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। लापरवाही और साफ-सफाई का ध्यान न रखने से कान में दर्द और खुजली की समस्या हो जाती है। पिछले कई दिनों से समय-समय पर बारिश हो रही है।
इससे कान में फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ने लगी है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरुण एमएस ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में प्रतिदिन 70 से 80 मरीज आ रहे हैं। इसमें फंगस के कारण कान में दर्द और खुजली के मरीज भी शामिल रहते हैं। संबंधित को दवा डालने की सलाह दी जा रही है। शुक्रवार को कान की समस्या के 63 मरीजों ने परामर्श लिया।
विज्ञापन


लक्षण
: कान में दर्द होना, खुजली होना, कान बंद हो जाना और कान से पानी या मवाद आना आदि।

बचाव के उपाय
: स्वयं कान की सफाई न करें
: कान में बिना परामर्श के कोई तेल न डालें
: नहाते समय कान में गंदा पानी जाने से रोकें
: स्वीमिंग पूल में नहाने से पहले रूई का प्रयोग करें

Iओपीडी में इन दिनों कान में दर्द, खुजली, सुनाई कम देने आदि के मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। कान में फंगस लगने से पर्दे के खराब रहने की आशंका रहती है। अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त दवाएं व अन्य सुविधाएं हैं। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें