फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रात में आंधी व बूंदाबांदी से रात, दिन निकलते ही धूप ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार/सलेमपुर/अहमदगढ़। सोमवार की रात आंधी संग बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को दिन निकलते ही धूप निकली और अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर टिका रहा। लगातार बदल रहे मौसम के बीच तापमान गिरने से गर्मी से निजात मिली है। वहीं, मौसम वैज्ञानिक अभी लगातार आंधी व बारिश का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात हुई बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया। कई जगह कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 57 फीसदी और हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे के आासपास रही। रात के समय करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम दो डिग्री 22 डिग्री सेल्सियस था। दूसरी ओर कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब पांच एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से अभी भी आंधी संग बारिश होने का अनुमान लगातार जताया जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है
-



बारिश से आम की फसल को लाभ

बुगरासी। लगातार बारिश ने किसानों को खुश कर दिया है। आम की फसल को इस बारिश से बड़ा फायदा मिला है। लंबे समय से तेज धूप और सूखे की मार झेल रहे आम के बागानों को अब नई ऊर्जा मिली है। बागान किसान सुफियान खान, वकार खान व जगदीश राणा आदि का कहना है कि इस समय हुई बारिश फल के आकार और गुणवत्ता के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे आम के दानों में भराव आएगा और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही बागों में नमी बढ़ने से पेड़ों को भी मजबूती मिलेगी। कुछ किसानों ने यह भी चिंता जताई कि यदि लगातार बारिश होती रही तो इससे फसल पर विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है। कीट रोग बढ़ने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें