फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रदूषण रोकने के लिए आठ करोड़ खर्च करेगी नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। वायु प्रदूषण रोकने के लिए शासन ने एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन फंड के तहत नगर पालिका को आठ करोड़ की धनराशि देगा। यह धनराशि इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, वाटर स्प्रिंकलर एवं मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने पर खर्च होगी। फिलहाल शासन ने चार करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। योजना के क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय सिटी लेवल इंप्लीमेंटेशन कमेटी (सीएलआईसी) का गठन किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने पर नगर निकायों और प्रदूषण विभाग ने जुर्माने के तौर पर करीब 150 करोड़ रुपये का ईपीसी फंड एकत्र किया। अब यह धनराशि को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शामिल जनपदों के जिला मुख्यालय स्थित नगर निकाय पर वायु प्रदूषण को कम करने पर खर्च की जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने पिछले दिनों करीब 13 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया। जिस पर शासन ने आठ करोड़ रुपये देने पर सहमति दी है।
इस धनराशि का प्रयोग इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, वाटर स्प्रिंकलर (एयर स्मॉग गन), मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन (एमआरएसएम) खरीदने में किया जाएगा। क्रियान्वयन के लिए गठित कमेटी में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को सचिव, विकास प्राधिकरण के सचिव, जल निगम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, सीओ ट्रैफिक और उद्योग विभाग के उपायुक्त को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन


यहां लगेंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स
पालिका अफसरों के अनुसार शहर की अधिकांश सड़कों के किनारे पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगी हुई है। कुछ पर टूट जाने से धूल उड़ती रहती है ताे कुछ जगह इंटरलॉकिंग टाइल्स नहीं लगी है। नगर पालिका ने स्याना अड्डे से अनूपशहर अड्डे तक, काला आम चौराहे से यश फार्म तक, डीएवी फ्लाईओवर से सदर तहसील के पास रोडवेज अड्डे तक, काला आम चौराहे से डीएवी तिराहे तक, शिवम लॉज से काली नदी पुल तक, चांदपुर रोड एफसीआई गोदाम से बंबे तक आदि सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएगी।

स्मॉग गन और एमआरएफ है उपलब्ध
नगर पालिका के पास पहले से ही एक स्मॉग गन और एमआरएफ उपलब्ध हैं। कई वर्ष पूर्व रोड स्वीपिंग मशीन भी खरीदी गई थी जो कबाड़ होने की कगार पर खड़ी है। अब पालिका द्वारा वाटर स्प्रिंकलर (एयर स्मॉग गन), मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन (एमआरएसएम) खरीदी जाएगी।


पालिका क्षेत्र में सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए ईपीसी से आठ करोड़ की धनराशि मिल रही है। इस धनराशि से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, वाटर स्प्रिंकलर एवं मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने पर खर्च किए जाएंगे। अभी तक चार करोड़ की धनराशि मिल चुकी है। - डॉ. अश्विनी कुमार, पालिका ईओ बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें