जालखेड़ा प्रीमियर लीग जेपीएल 2025 की विजेता टीम के खिलाड़ी पुरस्काराें के साथ। स्रोत: आयोजक
बुलंदशहर। युवा मंडल जालखेड़ा की ओर से टीम एकलव्य के सहयोग से जालखेड़ा प्रीमियर लीग जेपीएल 2025 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में गौरव गुप्ता की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान इंजीनियर विपिन जादौन को उनके सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए दिया गया।
ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) सचिन जादौन को 73 रनों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दी गई जबकि सोनू ठाकुर ने 67 रनों की नाबाद पारी खेलकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
गेंदबाजी में मनीष कौशिक ने सात विकेट झटकते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब हासिल किया। कुलदीप सिंह ने छह विकेट लिए। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजन, खेलप्रेमी और दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा मंडल के सदस्यों ने किया।