फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवक से नकदी और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र में भीमपुर दौराहे पर पुलिस चेक पोस्ट के पास बृहस्पतिवार रात बाइक सवार युवक से चार बदमाशों ने नकदी और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने पुलिस से मामले की शिकायत की तो पुलिस ने उसके साथ अभद्रता कर उसे भगा दिया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव दानपुर निवासी मोहित सिंह ने बताया कि वह अनूपशहर मार्ग पर स्थित गांव इंदौरखेड़ा निवासी अपने बहनोई से मिलकर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गांव वापस लौट रहा था। अलीगढ़ हाईवे पर एक मंदिर के पास पेशाब करने रुका तभी चार बदमाशों ने उसकी जेब से मोबाइल फोन और 35 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के विरोध करने पर बदमाश हत्या की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद कुछ ही दूरी पर स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी शराब के नशे में थे तथा उसके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी कर उसके साथ मारपीट की। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मियों ने उसे बाइक में आग लगाने की धमकी देते हुए भगा दिया। डिबाई कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि मामला लूट का नहीं है। पीड़ित युवक ठेली पर खड़ा होकर कुछ खा रहा था। इस दौरान उसका मोबाइल गिर गया। उसने लूट के बारे में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें