फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एआरटीओ ने नौ वाहन किए सीज, 18 के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। क्षेत्र में शुक्रवार को परिवहन विभाग ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अनधिकृत और बिना फिटनेस के चल रहे नौ वाहन सीज किए गए और 18 वाहनों के चालान काटकर एक लाख 75 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

एआरटीओ मुंशीलाल गौतम ने बताया कि यातायात नियमों को लेकर जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को पहासू में चेकिंग के दौरान अनधिकृत रूप से बिना फिटनेस के संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग की ताकि इसके साथ ही एआरटीओ ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। वहीं, लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बुकलेट का भी वितरण किया गया। एआरटीओ ने कहा कि जिन स्कूली वाहनों, बसों, एंबुलेंस, ऑटो, लोडर, ट्रक आदि की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। वह किसी कार्य दिवस पर अपनी फिटनेस करा लें। चेकिंग में पकड़े जाने पर वाहन को सीज कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें