फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वैशाली सेक्टर-4 पुलिया पर कूड़ा डालते ट्रैक्टर को महापौर ने रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली। सेक्टर-4 पुलिया के पास एलिवेटेड रोड के नीचे अवैध रूप से कूड़ा डालते एक ट्रैक्टर को महापौर सुनीता दयाल ने मौके पर पकड़ लिया। महापौर निरीक्षण पर निकली थीं तभी उनकी नजर उस ट्रैक्टर पर पड़ी जो कूड़ा खाली कर रहा था। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी ट्रैक्टर की ओर मोड़ दी, चाबी निकलवाई और चालक से पूछताछ की। चालक ने बताया कि वह इंदिरापुरम से कूड़ा लाकर यहां डाल रहा है और पहले भी ऐसा किया जाता रहा है।
विज्ञापन

इस पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर निगम नियमित कूड़ा उठान कर रहा है, ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकना गलत है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है और ऐसी हरकतें शहर की रैंकिंग खराब करेंगी।
महापौर के निर्देश पर नगर निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर जब्त कर लिया और संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।महापौर ने चेतावनी दी कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें