फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: टीएचए में नहीं बंद हो रहा बिजली कटौती का सिलसिला, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए के कई इलाकों में शनिवार रात और रविवार को भी बिजली कटौती का सिलसिला रहा। 33 केवी और 11 केवी लाइनों में फॉल्ट आने से शालीमार गार्डन, तुलसी निकेतन, वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, भोपुरा, कौशांबी, ऑक्सी होम, गगन विहार, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, कोयल एन्क्लेव और भारत सिटी समेत कई क्षेत्रों में पांच बिजली गुल रही।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी राजेंद्र ने बताया कि बिजली कटौती का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। सुबह के समय बिजली न होने से घरों में पानी नहीं भर सका। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बीच में कुछ समय के लिए आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन रविवार सुबह फिर दो घंटे तक बिजली नहीं रही।
कोयल एन्क्लेव के नरेश ने बताया कि उनके क्षेत्र में रात एक बजे से चार बजे तक बिजली गुल रही। वहीं ऊर्जा निगम के जोन तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि 33 केवी और 11 केवी लाइनों में फॉल्ट आने से समस्या उत्पन्न हुई थी। शिकायत मिलने पर टीमों को भेजकर फॉल्ट ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें