बुलंदशहर। बीएड व स्पेशल द्विवर्षीय पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षा 15 मई से शुरू होगी। जिले में आठ कॉलेजों की परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने परीक्षा का कार्यक्रम और केंद्रों की सूची जारी कर दी है।
डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर, डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर और एएस कॉलेज लखावटी को केंद्र बनाया है। इसकी जानकारी परीक्षा केंद्रों के अलावा संबंधित कॉलेजों को भी भेज दी गई है। साथ ही केंद्रों व कार्यक्रमों की सूची सीसीएसयू ने अपने पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों के बीच होगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रवेश पत्र भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।