फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो थानाध्यक्षों समेत कई उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने दो थानाध्यक्षों समेत कई उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। खानपुर थानाध्यक्ष रितेश कुमार को जहांगीरपुर का थानाध्यक्ष और जहांगीरपुर से अनुप्रताप सिंह को खानपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसएसआई कोतवाली नगर वीरेंद्र शर्मा को थाना छतारी, एसएसआई बीबीनगर अभयेंद्र गंगवार को एसएसआई जहांगीरपुर, एसएसआई जहांगीरपुर देवेंद्र कुमार को एसएसआई बीबीनगर और एसएसआई अहार अशोक कुमार को एसएसआई डिबाई नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

आवास विकास चौकी कोतवाली नगर से अवनीश कुमार को कोतवाली डिबाई, ठंडी प्याऊ कोतवाली चौकी प्रभारी कुलदीप को चौकी प्रभारी कस्बा जहांगीराबाद, लखावटी औरंगाबाद चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल को नरौरा, कस्बा औरंगाबाद चौकी प्रभारी सोबरन को छतारी तथा सनौटा गुलावठी चौकी प्रभारी अविनाश को डिबाई भेजा गया है।
मकदूमगंज चौकी प्रभारी अमित कुमार को प्रभारी चौकी गंगापुर अनूपशहर, गंगापुर चौकी प्रभारी कृष्ण गौतम को प्रभारी चौकी मकदूमगंज खुर्जा, बगराई खुर्जा देहात चौकी प्रभारी रामकुमार को प्रभारी चौकी देहलीगेट जहांगीराबाद, देहलीगेट जहांगीराबाद चौकी प्रभारी ऋषिपाल सिंह को प्रभारी चौकी बगराई और कस्बा जहांगीराबाद चौकी प्रभारी अजयपाल सिंह को डिबाई स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर से उपनिरीक्षकों विनोद कुमार को खानपुर, गिरीशचंद को महिला थाना, नरेंद्र शर्मा को नरसैना, नईम अख्तर को अरनिया और ओमभूषण को चोला भेजा गया है। कोतवाली देहात से रामनिवास को अगौता, नरेंद्र सिंह को खुर्जा नगर और देशपाल को सलेमपुर स्थानांतरित किया गया है। अगौता से विजयप्रकाश को कोतवाली देहात, महिला थाने से रामवीर सिंह को कोतवाली नगर, सिकंदराबाद से राकेश कुमार को एएचटीयू, चोला से दिलीप को जहांगीराबाद, नरसैना से देवेंद्र को कोतवाली नगर, खानपुर से राकेश बाबू को कोतवाली नगर, खुर्जा नगर से देवेंद्र कुमार को कोतवाली देहात, खुर्जा नगर से तेजेंद्र पाल को छतारी और अरनिया से सौरभ को कोतवाली नगर सहित 21 अन्य उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव ने कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें