फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के 23 तक भरे जाएंगे फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी सहित स्नातक प्रथम सेमेस्टर में विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने शुरू हो गए हैं। फॉर्म समर्थ पोर्टल से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। पोर्टल पर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर होगी, जबकि 24 दिसंबर तक कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन फॉर्म सत्यापित किए जाएंगे। कॉलेज ये फॉर्म 26 दिसंबर तक कैंपस के परीक्षा विभाग में जमा कराएंगे।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीकॉम और बीएससी की कक्षाओं की मुख्य परीक्षाओं के फार्म भरने बुधवार से शुरू हो गए हैं। सीसीएसयू की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि परीक्षा फॉर्म के समर्थ पोर्टल पर भरे जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्र का फॉर्म भरवाना संभव नहीं होगा। ऐसे में प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्र निर्धारित तिथि तक हर हाल में अपने फॉर्म भर दें। प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म सीसीएसयू द्वारा जारी नामांकन संख्या से भरे जाएंगे। छात्र जैसे ही नामांकन संख्या दर्ज करेंगे, समस्त जानकारी स्क्रीन पर खुल जाएंगी। विवि के अनुसार किसी छात्र को अभी तक नामांकन संख्या नहीं मिली तो वह कॉलेज से संपर्क करके इस प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं से सेमेस्टर परीक्षा के फार्म समय पर भरकर कॉलेज में जमा कराने का आह्वान किया है।

बुधवार को होने वाली सभी परीक्षाएं की गईं स्थगित
जिले के कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक समेत अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं, बुधवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया। इसके चलते अधिकतर छात्र-छात्राओं को लौटना पड़ा। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से बुधवार को होने वाली जिन विषयों की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। अब यह परीक्षा 12 जनवरी 2026 को पूर्व घोषित पाली एवं परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें