फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आग में झुलसे पांचवें मजदूर ने भी तोड़ा दम, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित शीतला वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट कंपनी में लगी आग की चपेट में आने से झुलसे पांचवें मजदूर की भी उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। शुक्रवार को उपचार के दौरान चार मजदूरों की पहले ही माैत हो चुकी है। हादसे में पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा था। लेबर ठेकेदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जनपद गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी रहीस माहेश्वरी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह गत रविवार को मजदूरों को काम दिखाने सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित शीतला वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट कंपनी में लाया था। शाम करीब चार मजदूरों को काम दिखा रहा था। इसी दौरान बिजली के शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से मुरली (22), लक्खी (22),उमेश (24),साहिल (22),विक्रम यादव (26) गंभीर रूप से झुलस गए थे।
आरोप लगाया कि कंपनी में आग बुझाने के साधन पर्याप्त नहीं थे। सभी को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को दिल्ली में उपचार के दौरान बिहार वैशाली जनपद के गांव भानपुर बरेला निवासी विक्रम यादव, जनपद देवरिया के गांव सलेमपुर निवासी लककी, गाजियाबाद के गांव झंडापुर निवासी उमेश, जनपद देवरिया के गांव मोतीपुर मुआल निवासी मुरली उर्फ अजय की मौत हो गई थी। रविवार को बिहार के जनपद दरभंगा के गांव ब्रह्मपुर निवासी साहिल( 22) ने भी दम तोड़ दिया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि मजदूरों की मौत मामले में लेबर ठेकेदार की तहरीर पर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें