सलेमपुर क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय भैंसरौली नासिरपुर में मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार के
सलेमपुर। आदर्श प्राथमिक विद्यालय भैंसरौली नासिरपुर में शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
प्रधानाध्यापक डॉ. मनमोहन रोहिला ने बताया कि स्कूल में समय-समय पर निबंध लेखन, भाषण, कविता पाठ व प्रश्नोत्तरी और खेलों का आयोजन कराया जाता है। साथ ही पढ़ाए गए विषयों का समय-समय पर टेस्ट लिया जाता है। इनमें अव्वल आने पर भव्या, रॉबिन, शिवांगी, मानवी, पल्लवी, आशीष, रितिका, अनुष्का, कृतिका, विशाल व ज्योति आदि को सम्मानित किया गया।
शिक्षकों ने इन विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए दूसरे बच्चों से भी इसी तरह सम्मान पाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षक दीपिका रानी, सविता कुमारी, शिवानी, शिक्षामित्र पुष्पा शर्मा, आंगनबाड़ी सुनीता, सीमा व कुसुम आदि मौजूद रहीं।