फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छाए हल्के बादलों के बीच धूप का असर हुआ बेअसर

विज्ञापन
जिले में सोमवार को इस तरह से धूप-छांव जैसा बना रहा मौसम। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच सोमवार को हल्के बादल छाए। ऐसे में धूप का असर पूरा दिन बेअसर रहा। वहीं, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी 0.5-0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिक अभी इसी तरह का मौसम जारी रहने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहा लेकिन सोमवार को हल्के बादल छा गए। ऐसे में धूप का असर कम हो गया। पूरा दिन बादल व सूर्यदेव के बीच धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। वहीं, शाम ढलते ही फिर से ठंड का अहसास और बढ़ गया। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आद्रता 68 फीसदी और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास चली। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह ने बताया कि अभी मौसम इसी तरह का बना रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है। मौसम खराब होने की कोई चेतावनी नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें